बागबाहरा : खेत से मोटरसायकल चोरी, मामला दर्ज - CG Sandesh

बागबाहरा : खेत से मोटरसायकल चोरी, मामला दर्ज

बागबाहरा थाना अंतर्गत ग्राम पतेरापाली में एक खेत से मोटरसायकल चोरी होने पर मामला दर्ज किया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार घनश्याम पटेल 18 जुलाई 2021 को सुबह 6 बजे अपने मोटर सायकल हीरो एचएफ डीलक्स क्रमांक CG 06 GT 4118 को पतेरापाली, हरनादादर रोड में महानीम के झाड के नीचे मोटर सायकल का हेण्डल लॉक कर, खडी कर अपने खेत में धान रोपाई का काम कराने गया था, इसके बाद जब वह काम ख़त्म कट जब शाम करीब 06:00 बजे वापस घर जाने के लिए महानीम झाड के पास आया तो वहां मोटर सायकल हीरो एचएफ डीलक्स क्रमांक CG 06 GT 4118 कीमती करीबन 20,000 रूपये जिसका इंजन नम्बर HA11ESLGK04874 एवं चेचिस नम्बर MBLHAW141LGK05780 वहां पर नही था. किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया था. मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें