पिथौरा : 15 लीटर महुआ शराब के साथ 2 गिरफ्तार - CG Sandesh

पिथौरा : 15 लीटर महुआ शराब के साथ 2 गिरफ्तार

पिथौरा पुलिस ने 27 जुलाई को मुखबिर की सुचना पर ग्राम ठाकुरदिया रोड ग्राम जंघोरा में अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री हेतु परिवहन करते दो आरोपियों को 15 लीटर महुआ शराब के साथ पकड़ा है.

पुलिस ने बताया कि मोटरसायकल से परिवहन करते आरोपी जयकुमार पिता पुनीराम प्रजापति उम्र 37 साल, सुखनंदन देवदास पिता रैनूराम देवदास उम्र 29 साल के कब्जे से लाल, हरा, हल्का पीला रंग के 05-05 लीटर वाली 03 प्लास्टिक जरीकेन में करीबन 15 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब कीमती 3000 रूपये एवं एक मोटर सायकल HF डीलक्स काला रंग CG 06 9760 कीमती 20000 रूपये को जप्तकर शीलबंद किया गया व आरोपीगण का कृत्य अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें