कोमाखान : कसेकेरा में 2 व्यक्तियों से 25 लीटर महुआ शराब जप्त.
कोमाखान पुलिस ने 26 जुलाई को दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 25 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त किया है.
जिसमे ग्राम कसेकेरा शिशु मंदिर स्कूल पुलिया के पास धौराभांठा मार्ग में लोकनाथ ठाकुर पिता गैंद सिंग ठाकुर उम्र 29 वर्ष ग्राम मातरबाहरा चौकी टुहलू थाना कोमाखान से हाथ भट्टी देशी महुआ शराब जुमला 15 लीटर कीमती 3000/ रूपये जप्त किया. तथा आरोपी शिव कुमार ठाकुर पिता ईतवारी ठाकुर उम्र 47 ग्राम कसेकेरा से देशी महुआ शराब कुल 10 लीटर किमती 1000/ रूपये रखे मिलने पर बरामद कर दोनों मामलों में आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई किया.
अन्य सम्बंधित खबरें