पटेवा: एक व्यक्ति की अपने ही खेत में मुह के बल पड़ी मिली लाश,... - CG Sandesh

पटेवा: एक व्यक्ति की अपने ही खेत में मुह के बल पड़ी मिली लाश, मौत का कारण अज्ञात

पटेवा थानान्तर्गत ग्राम नरतोरा में 26 जुलाई की सुबह करीबन 10 बजे एक व्यक्ति अपने खेत में मुह के बल गिरा पड़ा मिला जिसकी मौत हो गई थी. लाश के पास में किटनाशक दवाई का डिब्बा मिला जिसमे कुछ मात्रा में दवाई भरा मिला.

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक‍ खेमराज पटेल पिता सुकालू पटेल उम्र 42 साल ग्राम नरतोरा का निवासी था. पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर से मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें