पटेवा : नास्ता ठेला में शराब पीलाने की सुविधा देने वाले पर क... - CG Sandesh

पटेवा : नास्ता ठेला में शराब पीलाने की सुविधा देने वाले पर करवाई.

पटेवा पुलिस ने 26 जुलाई को ग्राम झलप में रामजी यादव को अपने नास्ता ठेला में ग्राहको को पानी पाउच, डिस्पोजल गिलास, मिक्चर एवं फल्ली दाना पैकेट मुहैया कराकर शराब पीलाने की सुविधा उपलब्ध कराते पकड़ा है.

पुलिस ने बताया कि झलप सरेकेल मार्ग शराब भट्ठी के आगे रामजी यादव का नास्ता ठेला में दबिश दिये जहां रामजी यादव अपने ग्राहको को पानी पाउच, डिस्पोजल गिलास, चखना मिक्चर पैकेट मुहैया कराकर शराब पीलाने की सुविधा देते पकडा गया.

वहीँ मौके से कुछ लोग पुलिस देखकर उसके ग्राहक भाग गये, जबकि रामजी यादव के कब्जे से दो नग डिस्पोजल गिलास, दो नग पानी पाउच, दो नग देशी प्लेन शराब का खाली पौवा शीशी जप्त किया गया व अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध किया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें