लोरमी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी का हुआ गठन....
छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसार व जिला कांग्रेस प्रभारी सीमा वर्मा एवं मुंगेली जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सागर सिंह बैस, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के प्रभारी देवेन्द्र पात्रे, शोभा कश्यप व ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मेन कुमार भार्गव के अनुशंसा से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लोरमी का विस्तार करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची जारी किया गया जिसमें 1 कोषाध्यक्ष, 7 उपाध्यक्ष, 6 महामन्त्री, 15 स. महामंत्री, 14 सचिव, 6 स. सचिव के साथ 15 कार्यकरणी सदस्य, 12 विशेष आमंत्रित सदस्य, 32 स्थायी आमंत्रित सदस्यों सहित 1 ब्लाक मीडिया प्रभारी 2 प्रवक्ता नियुक्ति किया गया है। पुराने अनुभवी चेहरों के साथ युवा चेहरों को महत्व दिया गया है,कार्यकारिणी में कई महिलाओं को भी शामिल किया गया है। इस दौरान सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गयी।


