प्रदेश के 26 जिलों में संक्रमण दर एक प्रतिशत से नीचे - CG Sandesh

प्रदेश के 26 जिलों में संक्रमण दर एक प्रतिशत से नीचे

26 जुलाई को प्रदेश की औसत संक्रमण दर 0.51 प्रतिशत रही, बेमेतरा और कवर्धा जिले में नहीं मिला एक भी नया मरीज

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की दर नियंत्रण में है। विगत 26 जुलाई को प्रदेश के 26 जिलों में संक्रमण की दर एक प्रतिशत से नीचे रही है। इन जिलों में संक्रमण की दर शून्य प्रतिशत से 0.81 प्रतिशत रही। बेमेतरा और कवर्धा जिले में संक्रमण का कोई नया मामला नहीं आया।

26 जुलाई को प्रदेश की औसत संक्रमण दर 0.51 प्रतिशत रही है। कुल 37 हजार 440 सैंपलों की जांच में 192 सैंपल पॉजिटिव पाए गए। अभी राज्य के केवल दो जिलों बीजापुर और कांकेर में संक्रमण की दर एक प्रतिशत से अधिक है। 26 जुलाई को बीजापुर में संक्रमण की दर 1.35 प्रतिशत और कांकेर में 1.6 प्रतिशत रही है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें