भ्र्ष्टाचार में लिप्त अधिकारी : EOW  और ACB में जांच के दायर... - CG Sandesh

भ्र्ष्टाचार में लिप्त अधिकारी : EOW और ACB में जांच के दायरे में प्रदेश में 20 आईएएस व आईपीएस अधिकारियों के नाम शामिल...

EOW और ACB में जांच के दायरे में प्रदेश में 20 आईएएस व आईपीएस अधिकारियों के नाम शामिल हैं। जिनके खिलाफ जांच चल रही है। इन अफसरों के खिलाफ कुल 44 शिकायतें मिली है। इनमें सबसे ज्यादा 15 शिकायतें आईपीएस अधिकारी मुकेश गुप्ता के खिलाफ है। विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को कांग्रेस विधायक सत्यनारायण शर्मा के सवाल के लिखित उत्तर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह जानकारी दी है।

सोमवार को मुख्यमंत्री ने लिखित उत्तर में बताया, 1 जनवरी 2018 से 30 जून 2021 की अवधि में इन अधिकारियों के खिलाफ ईओडब्ल्यू व एसीबी में शिकायत हुई है। इनमें से चार शिकायतों को संबंधित इकाई में भेजा गया है। जांच के बाद तीन शिकायतों को नस्तीबद्ध किया गया है। छह प्रकरणों में चार अधिकारियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया है। शेष प्रकारणों की जांच की जा रही है। प्रकरणों में विवेचना जारी होने की वजह से चार्जशीट प्रस्तृत नहीं किया गया है।

जिन अधिकारियों के खिलाफ चल रही है जांच

IAS- संजय अलंग, केएल चौहान, राजेश सुकुमार टोप्पो, विवेक ढांड (2 शिकायतों पर), गौरव द्विवेदी, नरेंद्र कुमार दुग्गा, आरपी मंडल, पुष्पा साहू, सुधाकर खलखो, राजेश सिंह राणा, डीडी सिंह।

IPS- मनीष शर्मा (7 शिकायतों पर), मुकेश गुप्ता (15 शिकायतों पर), रजनेश सिंह (2 शिकायतों पर), केसी अग्रवाल, अरविंद कुजूर, संतोष कुमार सिंह, जीपी सिंह (7 शिकायतों पर), सदानंद कुमार।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें