नवपदस्थ टीआई के स्थानांतरण का क्षेत्रवासी कर रहे विरोध, स्था... - CG Sandesh

नवपदस्थ टीआई के स्थानांतरण का क्षेत्रवासी कर रहे विरोध, स्थानांतरण रोकने गृहमंत्री के नाम नगर वासियों ने ज्ञापन सौंपा

लोरमी- थाने में नव पदस्थ टीआई का स्थानांतरण रक्षित केंद्र मुगली कर दिया गया है। इस स्थानांतरण के विरोध में क्षेत्रवासियों ने गृह मंत्री, विधायक, आईजी, एसपी के नाम एसडीओपी को ज्ञापन सौंपा है। लोगों की मांग है कि वर्तमान टीआई को लोरमी में यथावत रखा जाए।

ज्ञापन में कहा गया है कि स्थानांतरण आदेश को तत्काल निरस्त कर वर्तमान टीआई को यथावत रखा जाए। नगर में वर्तमान पदस्थ टीआई प्रमोद डनसेना के द्वारा नगर एवं लोरमी थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सराहनीय प्रयास किया जा रहा था। ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए उनके द्वारा पेट्रोलिंग किया जा रहा था। साथ ही साथ शराब की अवैध बिक्री करने वालों पर भी कार्रवाई की जा रही थी। उनके कार्य प्रणाली से क्षेत्रवासी संतुष्ट हैं।

मुंगेली जिले के पूर्व एसपी के द्वारा विभिन्न थानों में थाना प्रभारियों का प्रभार बदला गया था, जिसके फलस्वरुप लगभग डेढ़ माह पहले, लोरमी टीआई ने यहां पदभार ग्रहण किया। उसके बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय मुंगेली के द्वारा 27 जुलाई 2021 को आदेश जारी कर वर्तमान टीआई को रक्षित केंद्र मुंगेली स्थानांतरित कर दिया गया है। ऐसे में नगर वासियों में रोष व्याप्त है।

ज्ञापन सौंपने वालों का कहना है शिकायत के बाद भी अन्य विभाग में अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला नहीं होता, पुलिस विभाग में आए दिन इस तरह तबादले किए जाते हैं, यह गलत बात है। हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन में नगर पंचायत अध्यक्ष, जिला कांग्रेस अध्यक्ष, भाजपा के नगर अध्यक्ष, विभिन्न वार्ड के पार्षद सहित अन्य नगर वासियों का हस्ताक्षर शामिल हैं। ज्ञापन सौंपने वाले गुरमीत सलूजा, रवि शर्मा, सोहन डडसेना, शैलेंद्र जायसवाल, विक्की केसरवानी, घनेंद्र राजपूत, महेश खत्री, मनीष सोनी, अंकित मौर्य सहित अन्य लोग शामिल है।


अन्य सम्बंधित खबरें