सत्यनारायण शर्मा के आकस्मिक निधन पर  कांग्रेस भवन जशपुर में ... - CG Sandesh

सत्यनारायण शर्मा के आकस्मिक निधन पर कांग्रेस भवन जशपुर में अर्पित की गई श्रद्धांजलि.

ब्लाक कांग्रेस कमेटी जशपुर शहर द्वारा वरिष्ठ कांग्रेसी एंव ब्लॉक अध्यक्ष पत्थलगांव के स्व.श्री सत्यनारायण शर्मा जी के आकस्मिक निधन पर कांग्रेस भवन जशपुर में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन धारण कर मृत आत्मा की शांति की कामना की साथ ही उनके भरे पूरे परिवार को इस दुख की घड़ी में ईश्वर सहन शक्ति दे ऐसी प्रार्थना की ।

इस अवसर पर जिला महामन्त्री संजीव भगत एंव ब्लॉक अध्यक्ष जशपुर शहर सूरज चौरसिया ने कहा स्व.सत्यनारायण शर्मा जी वरिष्ठ कोंग्रेसी होने के साथ कॉंग्रेस पार्टी के आधार स्तम्भ भी थे हमेशा गरीब, कमजोर, मजदूर, हर वर्ग के हितों के लिए सदैव समर्पित रहते थे जरूरत मन्दों की समस्याओं को सुनकर उनकी समस्या का हल करते थे जिसके कारण है पत्थलगांव की जनताओं के दिलों में उनकी एक अलग पहचान बन चुकी थी ।

अचानक उनके निधन से कांग्रेस परिवार को गहरा सदमा औऱ झटका लगा है जिसकी पूर्ति कर पाना सम्भव नही है । श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जिला महामंत्री संजीव भगत, ब्लाक अध्यक्ष जशपुर शहर सूरज चौरसिया, ब्लाक अध्यक्ष ग्रामीण मनमोहन भगत, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह, ब्लाक उपाध्यक्ष राहुल गुप्ता, ब्लॉक उपाध्यक्ष दीपमाला सिंह,शहर अध्यक्ष मज़दूर कांग्रेस विवेक अग्रवाल, लालू यादव, सतीश गुप्ता महामंत्री ब्लाक जशपुर, महासचिव युवा कॉंग्रेस रमीज खान, मीडिया प्रभारी पूजा सिंह ,ममता सन्यासी, राजेन्द्र शर्मा, जागेश्वर, प्रतिमा, नदनी नायक, अंजलि नायक, सिम्मी नायक, दुर्गा भगत, रिया नायक, प्रतिमा बाई उपस्थित थे।


अन्य सम्बंधित खबरें