जब राजधानी के सड़क पर बेहोशी की हालत में मिली 19 वर्षीया लड़की... - CG Sandesh

जब राजधानी के सड़क पर बेहोशी की हालत में मिली 19 वर्षीया लड़की....प्रदेश की राजधानी कितनी सुरक्षित

आपको बता दे कि घटना तकिरबन सुबह 6:30 बजे की है जहां उरला थाना डायल 112 को सूचना मिली की एक युवती को महामाया स्टील कंपनी के पास उरला-सरोरा रोड के बीच में कार से फेंक कर तेज़ी से कार को चलाते हुए युवक भाग खड़ा हुआ है जिसके बाद तत्काल घटनास्थल पर पहुँची पुलिस ने आस-पास के लोगों से पूछताछ की। फिलहाल अब तक किसी भी व्यक्ति के कार का नंबर नहीं देख पाने से आरोपी का पता नहीं लगाया जा सका है।

प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार युवती की हालत खराब थी,उसकी उम्र तकरीबन 19 वर्ष बताई जा रही है जो कार से फेंके जाने के बाद बेहोशी की हालत में थी। मदद करने मौके पर पहुँची पुलिस टीम ने युवती से उसका नाम भी पूछा परंतु युवती कुछ भी बता नहीं पाई।फिलहाल 108 आपातकालीन सेवा को सूचना देकर एंबुलेंस बुला युवती को इलाज़ हेतु मेकाहारा अस्पताल रवाना किया गया है। प्रथम दृष्टि यह अपहरण सहित अन्य गंभीर अपराधों को अंजाम देने का मामला नज़र आ रहा है। युवती के होश में आने के पश्चात ही मामला साफ हो पायेगा।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें