वर्चुअल धरना : छ. ग.शालेय शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन.... - CG Sandesh

वर्चुअल धरना : छ. ग.शालेय शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन....

छ. ग. शालेय शिक्षक संघ के प्रांतीय आह्वान पर आज माननीय मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को 14 सूत्रीय मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा गया,जिसमे आदरणीय रायपुर कलेक्टर श्री सौरभ कुमार को शिक्षको की समस्त समस्याओं व मांगो से अवगत कराया गया साथ ही भीगते बारिश में बैठे हमारे पंचायत/नगरीय निकाय के साथियों की मांग अनुकंपा हेतु भी विशेष आग्रह किया गया। कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल

इस अवसर पर शिक्षको के प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से रायपुर जिला अध्यक्ष भानु प्रताप डहरिया, जिला उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी, जिला सचिव अब्दुल आसिफ खान,जीवन पुराणिक,नोहर बांधे और अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

आज छत्तीसगढ़ के सभी जिला मुख्यालयों में 14 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया और प्रदेशव्यापी वर्चुअल धरना प्रदर्शन कर सरकार का ध्यान आकृष्ट किया गया


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें