बसना : खेत से मोटर सायकल चोरी, मामला दर्ज. - CG Sandesh

बसना : खेत से मोटर सायकल चोरी, मामला दर्ज.

थाना बसना अंतर्गत ग्राम खेमडा में खेत से मोटर सायकल चोरी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

निलाधन पटेल ने पुलिस को बताया कि उसका मोटर सायकल आई स्मार्ट क्रमांक CG 06 GE 1389 कीमती करीबन 20,000/- रूपये का जो उसके नाम से रजिस्टर्ड है । 27 जुलाई 2021 को अपने मोटर सायकल आई स्मार्ट से प्रात: करीब 09.00 बजे खेत में काम करने गया था । मोटर सायकल को चाबी सहित अपने खेत में कुछ दूरी पर तारा प्रेम राईस मिल के बाजू रखकर काम कर रहा था । करीब 12.30 बजे के आसपास वापस आकर देखा तो वहां पर गाडी नही थी । आसपास पता तलाश किया कोई पता नही चला कोई अज्ञात चोर के द्वारा उसका मोटर सायकल को चोरी कर ले गया है तथा अज्ञात चोर द्वारा एक सायकल को वही पर खडी कर दिया था । मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें