सरायपाली : 25 किलो गांजा के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार.
सरायपाली पुलिस को 28 जुलाई को मुखबीर से सूचना मिला कि सोहेला उडिसा होते हुये NH-53 के रास्ते सरायपाली की ओर 02 व्यक्ति एक लाल रंग के मोटर सायकल हीरो HF डिलक्स में सफेद रंग के बोरी में अवैध मादक पदार्थ गांजा भरकर बिक्री वास्ते परिवहन कर रहे है पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान छिंदपाली चौक पहुंचकर थोडी देर रूके ही थे कि कुछ समय पश्चात उडिसा से सरायपाली की ओर एक मोटर सायकल में 02 व्यक्ति आते दिखे एवं दोनो के बीच में एक सफेद रंग का प्लास्टिक बोरी भी था जिसे रोककर नाम पता पूछने पर उन दोनो व्यक्तियों ने अपना नाम क्रमश: 1- अबिनाश साहू पिता देवार्चन साहू उम्र 22 साल साकिन खैरपाली थाना सोहेला जिला बरगढ उडिसा, 2-रंजन बरिहा पिता दिनबंधु बरिहा उम्र25 साल साकिन खैरपाली थाना सोहेला जिला बरगढ उडिसा का रहने वाला बताया.
पुलिस ने बताया कि आरोपीयों के संयुक्त कब्जे से कुल 25 किलो 400 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 5,00,000 रू0 घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल HF डिलक्सा कीमती करीबन 20,000 रू0 एवं नगदी रकम 2,000 रू0 को जप्त किया गया. आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा 20(ख) नारकोटिक्स एक्ट का होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.