सरायपाली : तेज रफ्तार बाइक ने साइकल सवार को ठोकर मारी, मामला दर्ज.
सरायपाली थाना अंतर्गत तेज रफ्तार बाइक ने साइकल सवार को ठोकर मारी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
ठाकुर सिंह राय ने पुलिस को बताया कि 23 जुलाई के शाम को उसके मामा प्रेमसिंह उम्र 50 साल व मामी कलाबाई पति प्रेमसिंह उम्र 48 साल सा0 संतपाली थाना सरायपाली सप्ताहिक बाजार करने सायकल से भंवरपुर गये थे। बाजार कर वापस आ रहे थे कि भंवरपुर की ओर से आ रही मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GR 2911 का चालक लवकुमार ग्राम सुखापाली थाना सरायपाली के द्वारा अपने मोटर सायकल को तेज रफ्तार व लापरवाहीपूर्वक चलाकर सायकल सवार मामा प्रेमसिंह व मामी कलाबाई को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। जिससे सायकल में सवार प्रेमसिंह साहू के सिर में चोट आया है व कलाबाई के दाहिने पसली में व सिर में चोटे आई है। घटना को आसपास के लोग देखे है। जिन्हे ईलाज वास्ते 108 एम्बुलेंस बुलाकर शासकीय अस्पताल सरायपाली लाये है.
प्रार्थी की रिपोर्ट पर मोटर सायकल चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC सदर का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।