कोमाखान : पैसों का दांव लगाकर सट्टा नामक जुआ खिलाते दो गिरफ्तार.
कोमाखान पुलिस को 29 जुलाई को आरोपी चैतु राम पण्डा द्वारा अवैध रूप से रूपये पैसे की हारजीत का दांव लगाकर सट्टा नामक जुआ खेलते पकड़ा गया. जिसके कब्जे से नगदी रकम 3330 रू. एवं 01 नग मोबाईल किमती 2000 रू. एवं 08 गन सट्टा पट्टी एवं 01 नग डॉट पेन को जप्त किया गया।
इसी तरह आरोपी विक्की यादव द्वारा अवैध रूप से रूपये पैसे की हारजीत का दांव लगाकर सट्टा नामक जुआ खेलते पकड़ा गया. जिसके कब्जे से नगदी रकम 6730 रू. एवं 01 नग मोबाईल किमती 1000 रू. एवं 02 गन सट्टा पट्टी एवं 01 नग डॉट पेन को जप्त किया गया।
आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा 4(क)-PUB सदर का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया ।
अन्य सम्बंधित खबरें