जिले में अब तक 461.9 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज - CG Sandesh

जिले में अब तक 461.9 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज

चालू मानसून के दौरान कांकेर जिले में 1 जून से अब तक 461.9 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीती रात से जिले के सभी 7 तहसीलों में व्यापक वर्षा दर्ज की गई। सर्वाधिक वर्षा अंतागढ़ तहसील में 11.4 मिली मीटर और सबसे कम वर्षा 3 मिली मीटर दुर्गूकांदल तहसील में दर्ज की गई है। कलेक्टर कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज 30 जुलाई की स्थिति में कांकेर तहसील में 5.1 मिली मीटर, भानुप्रतापपुर तहसील में 9.1 मिली मीटर, चारामा तहसील में 7.4 मिली मीटर और पखांजूर तहसील में 4.6 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें