बसना : चरित्र पर पति ने की पत्नी की पिटाई, मामला दर्ज. - CG Sandesh

बसना : चरित्र पर पति ने की पत्नी की पिटाई, मामला दर्ज.

थाना बसना अंतर्गत ग्राम पिरदा में चरित्र पर पति ने की पत्नी की पिटाई जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

प्रार्थीया ने पुलिस को बतायी कि वह ग्राम पिरदा में रहती है । उसकी शादी करीबन 04 वर्ष पूर्व पिरदा निवासी रोहित खाडईत के साथ हुआ है । 29  जुलाई को वह घर पर थी, उसके पति शादी कार्यक्रम से करीब दोपहर 02 बजे घर वापस आये और उसके चरित्र में संदेह कर अश्लील गाली गलौच करने लगे जिसे वह मना की फिर भी नहीं माना और हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा और जान से मार दुंगा कहकर अपने पैर से उसके गले को दबा दिया था । पूर्व में भी कई बार उसके छोटी छोटी बात पर मारपीट कर चुका है । मारपीट करने से उसके दोनो हाथ, सिर में चोंटे आई है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें