महासमुंद : पोल्टी फार्म से बाइक चोरी, मामला दर्ज.
थाना महासमुंद अंतर्गत ग्राम खरोरा में पोल्टी फार्म से बाइक चोरी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
जब्बर सिंह चन्द्राकर ने पुलिस को बताया कि उसका ग्राम खरोरा में चन्द्राकर पोल्ट्री फार्म है. वह अपने पोल्टी फार्म में देख रेख के लिये जाता है । 15 जुलाई शाम 05 बजे पोल्ट्री फार्म अपने मोटर सायकल प्लेटीना लाल कलर क्र0 CG06GA 6179 में पोल्ट्री फार्म गया था उसका मोटर सायकल को फार्म के सामने खडी कर अपने रोज के कार्य में वयस्त हो गया वापस घर आने के समय लगभग रात्रि 9.00 बजे अपने मोटर सायकल को देखा तो नही मिला. उसका मोटर सायकल को कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है।
मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.
अन्य सम्बंधित खबरें