पटेवा : लोगो को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले पर क... - CG Sandesh

पटेवा : लोगो को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले पर कार्यवाही.

पटेवा पुलिस ने 30 जुलाई को आरोपी दिनेश प्रसाद द्वारा अवैध रूप से घटनास्थल पर ढ़ाबा में आम लोगो को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिला. जिसके कब्जे से 02 खाली शीशी देशी शराब की एवं 02 नग डीस्पोजल एवं पानी पाऊच एवं बिक्री रकम 200 रूपये नगद जप्त किया गया ।

इसी तरह पटेवा पुलिस को आरोपी मकसुदन सिंह द्वारा अवैध रूप से घटनास्थल पर आम लोगो को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिला. जिसके कब्जे से 02 खाली शीशी देशी शराब की एवं 02 नग डीस्पोजल एवं पानी पाऊच को जप्त किया गया है. आरोपीयों का कृत्य धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

इसी तरह पटेवा पुलिस को मुखबीर के सूचना पर ग्राम पण्डरीपानी में सुरेश मुण्डा के घास जमीन में बने झोपड़ी में नीलकण्ठ मुण्डा नाम का व्यक्ति अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री हेतु रखा है पुलिस की टीम मुखबीर के बताये स्थान पर दबिश देकर आरोपी नीलकण्ठ मुण्डा पिता चुनुराम मुण्डा उम्र 25 वर्ष साकिन पचरी हाल पण्डरीपानी के कब्जें से 20 लीटर क्षमता वाली पीले रंग के प्लास्टिक डिब्बा में करीबन 07 लीटर हाथ भट्ठी का कच्ची महुआ शराब कीमती 1400 रूपया का जप्त किया गया ।

आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।



अन्य सम्बंधित खबरें