लोरमी में शक्कर कारखाना खोलने की मांग -धर्मजीत सिंह
लोरमी: छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह ने लोरमी विधानसभा क्षेत्र में शक्कर कारखाना एवं ग्राम राम्हेपुर एन मैं दुग्ध महाविद्यालय खोलने की मांग रखी.
ज्ञात हो कि विधायक सिंह लोरमी क्षेत्र में शक्कर कारखाना खोलने के लिए शुरू से ही सक्रिय हैं और विधानसभा चुनाव के उपरांत तुरंत ही क्षेत्र में शक्कर कारखाना खुलवाने की इच्छा जताई थी.
इसी तारतम्य में 29 जुलाई को वे विधानसभा के मानसून सत्र में शक्कर कारखाना खोलने की मांग प्रमुखता से रखी गौरतलब है की जिला मुंगेली के अंतर्गत लोरमी विधानसभा क्षेत्र कृषि प्रधान क्षेत्र में शामिल है यहां का मुख्य व्यवसाय कृषि से ही संबंधित है यहां का व्यापार भी कृषि से ही संबंधित है यहां का व्यापार भी पर ही निर्भर है यहां शक्कर कारखाना खुल जाने से एक तरफ जहां गन्ने के फसल को बढ़ावा मिलेगा तो वहीं दूसरी और व्यापारिक क्षेत्र में वृद्धि होगी.
अभी हाल ही में क्षेत्र के कई इलाकों में गन्ने की फसल पहुंच अधिक मात्रा में लिया जाता है लेकिन शक्कर कारखाना खुल जाने से इसमें और भी इजाफा होगा साथ ही कारखाना में क्षेत्र के ही सैकड़ों बेरोजगार युवकों को रोजगार मिल सकेगा यही कारण है कि क्षेत्र में शक्कर कारखाना खोलने की मांग प्रमुखता से की जा रही है विधायक सिंह ने क्षेत्र के ही राम्हेपुर एन में दुग्ध महाविद्यालय खोलने के लिए भी आग्रह किया और बताया कि दुग्ध महाविद्यालय खोलने से लोगों को डेयरी उद्योग स्थापित करने में जानकारी मिलने के साथ साथ मदद मिलेगी उल्लेखनीय है कि दुग्ध महाविद्यालय खोलने के लिए इससे पहले भी कृषि मंत्री रविंद्र चौबे को मांग पत्र दे चुके हैं जिस पर मंत्री ने सैद्धांतिक सहमति भी दिए थे इसलिए आने वाले दिनों में उक्त स्वीकृति मिलने की पूरी संभावना है.