news-details

पुलिस के दो अधिकारियों को सेवानिवृत्त होने पर दी गई विदाई....

जीपीएम पुलिस नियंत्रण कक्ष के सभागार में जिले के उप निरीक्षक सी. पी. सोनवानी एवं सहायक उप निरीक्षक बेन प्रताप सिंह को आज 62 वर्ष आयु पूर्ण करने पर पुलिस विभाग से विदाई दी गई। वर्तमान में सोनवानी रक्षित केंद्र एवं श्री सिंह थाना गौरेला में पदस्थ थे। इस अवसर पर जिले के अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा श्री सोनवानी एवं सिंह के कार्यो के बारे में अपने-अपने संस्मरण साझा किए गए एवं उनके सदव्यवहार के लिए सभी ने उनकी तारीफ की।

सोनवानी के द्वारा पुलिस विभाग में अपनी सेवा आरक्षक के पद पर जिला जगदलपुर से प्रारंभ कर छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में सेवा देकर उप निरीक्षक के पद पर से 38 वर्ष 07 माह एवं सिंह पुलिस विभाग में अपनी सेवा आरक्षक के पद पर अविभाजित मध्यप्रदेश के जिला ग्वालियर से प्रारंभ कर छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में सेवा देकर सहायक उप निरीक्षक के पद पर से 30 वर्ष 09 माह का सेवाकाल पूर्ण कर आज सेवानिवृत्त हुए। उप निरीक्षक सोनवानी अपने उदबोधन में कहे कि "मैने भर्ती के उपरांत से लगातार अपने कर्त्तव्य का पालन करते हुए एक अनुशासित कर्मचारी की तरह कार्य किया साथ ही अपने पारिवारिक दायित्वों का बखूबी निर्वहन किया

सहायक उप निरीक्षक सिंह अपने उदबोधन में कहे कि मैने पुलिस विभाग में भर्ती होकर विभिन्न जगहों पर रह कर अपने ड्यूटी के साथ परिवार की ओर भी ध्यान दिया और आज रिटायर हो रहा। मैंने कभी कोई ऐसा कार्य नही किया जिससे मेरे अधिकारी या साथी कर्मचारीगण कभी नाराज हों।

 

पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल नें अपने उदबोधन में कहा कि आज जिले से दो अच्छे अधिकारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं। ये एक ऐसा पल होता है जहां पर स्वाभाविक है वह भावुक होता है पुलिस विभाग में चौबीस घंटे की नोकरी होती है ऐसे में ड्यूटी के लिए बुलावा आया जाता है तो हम परिवार और समाज की ओर ध्यान नही दे पाते जो कही न कही पीछे छूटती जाती है यह एक ऐसा समय है जहां पर रिटायरमेंट के बाद अपने पारिवारिक दायित्वों एवं सामाजिक जिम्मेदारियों को अच्छे तरीके से निर्वाह कर सकते हैं पुलिस अधीक्षक ने यह भी कहा कि रिटायरमेंट का मतलब यह नही कि आप घर मे बैठे, कुछ न कुछ करते रहें । स्वास्थ के ऊपर विशेष ध्यान दें। शुभकामनाएं देते हुए अपना उदबोधन समाप्त किये।तदुपरांत पुलिस अधीक्षक ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए दोनों अधिकारियों को शाल, श्रीफल एवं मोमेंटो प्रदाय किया गया। उप निरीक्षक श्री सोनवानी एवं सहायक उप निरीक्षक श्री सिंह के सेवानिवृत्ति समारोह के अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौरेला, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, रक्षित निरीक्षक, थाना प्रभारी गौरेला, पेंड्रा, महिला सेल प्रभारी, यातायात प्रभारी, कार्यालीन स्टाफ एवं जिले के पुलिस कर्मचारी अधिकारी उपस्थित थे।




अन्य सम्बंधित खबरें