महासमुंद : अज्ञात ट्रक वाहन ने हाईवा वाहन को ठोकर मारी, मामल... - CG Sandesh

महासमुंद : अज्ञात ट्रक वाहन ने हाईवा वाहन को ठोकर मारी, मामला दर्ज

थाना महासमुंद अंतर्गत महानदी पुल के पास अज्ञात ट्रक वाहन ने हाईवा वाहन को ठोकर मारी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

चेतन साहू ने पुलिस को बताया कि वह हाईवा क्रमांक CG 07 BR 2523 का चालक है. 30 जुलाई के रात्रि 8.00 बजे वह अपने वाहन को सडक किनारे एनएच 53 घोडारी मोड महानदी पुल के पास खडा कर सडक मे मवेशियो को हकाल रहा था, उसी समय पीछे से अज्ञात वाहन ट्रक जिसका चालक द्वारा अपने वाहन को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये उसके वाहन हाईवा के पीछे ड्राइवर तरफ रगडते हुये ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर भाग गया है। अज्ञात वाहन के चालक द्वारा पीछे से रगडते हुये ड्राइवर साईड सामने भाग को भी पुरा चपेट मे ले लिया गया है. जिससे सामने ड्राइवर साईड का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.



अन्य सम्बंधित खबरें