महासमुंद : तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन ने बस को ठोकर मारी, मामला ... - CG Sandesh

महासमुंद : तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन ने बस को ठोकर मारी, मामला दर्ज.

थाना महासमुंद अंतर्गत महानदी पुल के पास तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन ने बस को ठोकर मारी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

गज्जू राम साहू ने पुलिस को बताया कि ग्राम देवरी थाना आंरग का निवासी है. वह शताब्दी बस क्रमांक CG07E 0967 में ड्रायवरी का काम करता है। 30 जुलाई के सुबह अपने कन्डेक्टर मनोज कुमार साहू के साथ शताब्दी बस में सवारी लेकर राष्ट्रीय राज मार्ग 53 में रायपुर से सरायपाली गया था सरायपाली से सवारी लेकर रायपुर वापस आ रहा था कि राष्ट्रीय राज मार्ग 53 घोडारी मोड महानदी पुल के पास उसके बस को सवारी उतार खडा कर रहा था उसी समय रायपुर की ओर से ट्रेलर क्रमांक RJ47 GA 3114 के चालक द्वारा अपने वाहन को तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक चलाकर उसके बस को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया जिससे उसे एवं उसके कन्डेक्टर को चोटे आयी है। बस के बांये तरफ क्षतिग्रस्त हुआ है ट्रेलर वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ है। घटना को घोडारी के आसपास के लोग देखे है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ट्रेलर चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.



अन्य सम्बंधित खबरें