पिथौरा : लोगों को शराब पीने व पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले पर कार्यवाही.
पिथौरा पुलिस को 31 जुलाई को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम लहरौद में ललिता निषाद नामक महिला अपने घर के आंगन में लोगों को शराब पीने व पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रही है पुलिस स्टाफ मुखबीर के सूचना पर रेड किया जहां पर एक महिला मिली जिससे नाम पता पूछने पर अपना ललिता निषाद पति स्व. अश्वनी निषाद उम्र 48 साल साकिन लहरौद थाना पिथौरा जिला महासमुंद का निवासी बतायी शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये. ललिता निषाद के पेश करने पर 200 एम एल वाली झिल्ली में भरी करीबन 100 एमएल महुआ शराब किमती 20/- रूपये, 02 नग डिस्पोजल गिलास जिन्हे गवाहों को सुंघाने पर महुआ शराब के गंध आना बताये.
आरोपिया ललिता निषाद का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
अन्य सम्बंधित खबरें