महासमुंद : 04 मजदूर टायर फैक्ट्री औद्योगिक क्षेत्र बिरकोनी म... - CG Sandesh

महासमुंद : 04 मजदूर टायर फैक्ट्री औद्योगिक क्षेत्र बिरकोनी में टायर से काला तेल बनाते झूलसे, फैक्ट्री मालिक के खिलाफ मामला दर्ज.

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम कबीरपुर थाना मोहम्मदपुर जिला गोपालगंज (बिहार) हाल श्रीधाम टायर फैक्ट्री औद्योगिक क्षेत्र बिरकोनी में रहता है. आज से करीब 1 माह पूर्व ग्राम पोस्ट गुड़िया थाना तानापुर जिला छपरा (बिहार) के सुनील राय उसे एवं बिहार के लोकेश्वर राय शैलेष राय, गुड्डू राय, किशोर राय एवं अन्य लोगो को श्रीधाम टायर फैक्ट्री औद्योगिक क्षेत्र बिरकोनी जिला महासमुंद में लेकर आया और फैक्ट्री के मालिक अरविंद महाजन रायपुर से मुलाकात कराकर सभी लोगो को फैक्ट्री में रूकवाकर टायर फैक्ट्री में पुराने टायर को गलाकर काला तेल निकालने के कार्य पर बिना किसी सुरक्षा उपकरण एवं सुरक्षा के उपाय पर काम पर लगा दिया था

31 जुलाई के 03.45 बजे वह एवं उपरोक्त सभी लोग काम कर रहे थे अचानक मशीन का ढक्कन खुल जाने से उसमें निकले भाप एवं गरम काला तेल से लोकेश्वर राय, शैलेष राय, गुड्डु राय, किशोर राय बुरी तरह जल गए है जिन्हे जिला अस्पताल महासमुंद में भर्ती किए ईलाज चल रहा है फैक्ट्री में मालिक अरविंद महाजन के द्वारा जान बुझकर, मशीनरी के कार्य कराने में उपेक्षा कर अग्नि एवं ज्वलनशील वस्तु के निर्माण में उपेक्षापूर्ण कार्य करवाकर उसके साथीयो के जीवन को संकटापन्न में डाला है.

रिपोर्ट पर फैक्ट्री मालिक अरविंद महाजन रायपुर के कृत्य से अपराध धारा 285, 287, 338 भादवि0 का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया.



अन्य सम्बंधित खबरें