बसना : तेज रफ्तार मोटर साइकल ने पीछे से मारी ठोकर, एक की मौत.
पुलिस ने बताया कि मर्ग जांच के दौरान घटना स्थल निरीक्षण, गवाह के कथन पर पता चला कि 03 मई 2021 को मृतक मुकेश ध्रुव अपने मो0सा0 साईन क्रं0 CG 04 HP 0287 में होरीलाल ध्रुव, हरिराम साहू के साथ ग्राम छिर्राबाहरा सरायपाली से चीचा मंदिर हसौद वापस अपने घर जा रहे थे कि शाम 04.00 बजे के आसपास ग्राम बिंटांगीपाली पेट्रोल पंप के पहले पहुंचे थे कि मो0सा0 क्रमांक CG 06 GN 7556 के चालक द्वारा अपने वाहन को काफी तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर मृतक के मोटर सायकल को पिछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे मृतक के सिर, बांये आंख, बांया कंधा में गंभीर चोंट लगा था, हरीराम के सिना एवं कमर में एवं होरीलाल ध्रुव को बांये आंख के पास चोंट आया था जिसे डायल 112 के द्वारा सीएचसी बसना लाये थे । मृतक को गंभीर चोंट लगने से उचित ईलाज हेतु डी0के0एस अस्पताल रायपुर रिफर किया गया था जहां ईलाज दौरान दिनांक 04 मई 2021 को मृत्यु हो गया.
आरोपी मो0सा0 क्रमांक CG 06 GN 7556 के चालक का कृत्य अपराध धारा 279, 337, 304 ए भादवि0 का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।