पिथौरा : केश वापस लो नही तो जान से मार दूंगा कहकर पति ने पत्... - CG Sandesh

पिथौरा : केश वापस लो नही तो जान से मार दूंगा कहकर पति ने पत्नी की कर दी पिटाई, मामला दर्ज.

पिथौरा थाना अंतर्गत वार्ड नं 14 में केश वापस लो नही तो जान से मार दूंगा कहकर पति ने पत्नी कर दी पिटाई जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

सीमा यादव ने पुलिस को बतायी कि वह वार्ड नं 14 सांई मंदिर के पीछे पिथौरा में रहती है. पिछले वर्ष माह मई 2020 में उसके पति हेमेन्द्र यदु के खिलाफ थाना पिथौरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसका न्यायालय में प्रकरण चालू है उक्त प्रकरण को वापस लो कहकर रोजाना शराब पीकर लडाई झगडा करता है. 01 अगस्त 2021 को करीबन रात्रि 07 बजे उसका पति हेमेन्द्र यदु शराब पीकर केश वापस लो नही तो जान से मार दूंगा कहकर गंदी गंदी गाली गालौच कर कमरा अंदरा में बाल को पकडकर दीवान के किनारे में उसके सिर को टकरा दिये जिससे बांये तरफ सिर में, मुह में चोंट आई है तथा खून निकल रहा था कमरा से बाहर निकली चिल्लाई तो उसके देवरानी शशि यदु आकर देखी तब उसके दोनों बच्चे सृष्टि यदु, शुभम यदु उसे ईलाज के लिये शासकीय अस्पताल पिथौरा लेकर आये.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.



अन्य सम्बंधित खबरें