साकंरा : 07 लीटर महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार. - CG Sandesh

साकंरा : 07 लीटर महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार.

साकंरा पुलिस को 01 अगस्त को मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ग्राम सागुनढाप चौक में अवैध रूप से महुआ देशी शराब बिक्री करने हेतु रखा है मुखबीर के सूचना पर पुलिस स्टाफ ने शराब रेड कार्यवाही किया घटना स्थल पर आरोपी कार्तिक पिता समारू विशाल मुंडा उम्र 40 साल साकिन कोड़ाकटेल (सागुनढाप) थाना सांकरा जिला महासमुंद छ0ग0 के कब्जे से एक 10 लीटर वाली प्लास्टिक जरीकेन में देशी कच्ची महुआ शराब 07 लीटर किमती 1400 रूपये का जप्त किया गया. आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

सांकरा : लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले पर कार्यवाही.

सांकरा पुलिस को 01 अगस्त को मुखबीर के सूचना पर ग्राम कोड़ाकटेल के नवीन भृंगराज नाम का व्यक्ति ग्राम कोड़ाकटेल चौंक पर लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है मुखबिर के सुचना पर पुलिस की टीम ग्राम कोड़ाकटेल पहुंचकर मुखबीर के बताये स्थान पर घेराबंदी किया पुलिस को देखकर शराब पीने वाले भाग गये पीलाने वाला पकडाया जिसका नाम पूछने पर अपना नाम नवीन भृंगराज पिता भागीरथी भृंगराज उम्र 28 साल साकिन कोडाकटेल थाना सांकरा जिला महासमुंद छ0ग0 का रहने वाला बताया जिसके कब्जे से 05 नग झिल्ली का खाली पैकेट जिसमें शराब की गंध आ रही थी शराब नहीं था, 04 नग डिस्पोजल गिलास, 05 नग पानी पाऊच को जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य धारा 36 (C) आब. एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।



अन्य सम्बंधित खबरें