तुमगाँव : दो अज्ञात व्यक्ति के द्वारा लूटपाट एवं गाली गलौज कर मारपीट, मामला दर्ज.
तुमगाँव थाना अंतर्गत हनुमान मंदिर के पास दो अज्ञात व्यक्ति के द्वारा लूटपाट एवं गाली गलौज कर मारपीट जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
प्रेमचंद्र भाउराम ने पुलिस को बताया कि फ्लैक्स बैनर लगाने का काम करता है. उसका साथी अमित चंद्रकांत निमजे के साथ गाडी क्रमांक MH 49 AW 8713 में सिरपुर पेट्रोल पंप से काम कर भोरिंग पेट्रोल पंप काम करने के लिए दोपहर 2 बजे के आसपास आ रहे थे. तभी रास्ते में पेशाब करने ग्राम भोरिंग एवं जोबा के बीच हनुमान मंदिर के पास रूके थे उसी समय अज्ञात दो व्यक्ति उसके पास अपनी मोटरसायकल क्रमांक CG 06 AP 3781 में आए और गाली देते हुए हम पुलिस विभाग के है अपना कागजात और आधार कार्ड दिखाओ बोला और दिखाने पर गाली देते हुए बाजू जेब में हाथ डालकर 2000 रूपये एवं सामने जेब से 50 रू0 लूट लिया। विरोध करने पर उससे मारपीट भी किये और वहां से भाग गया।
पार्थी के रिपोर्ट पर धारा 294,323,392 भादवि पाये जाने पर पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.