सिंघोडा : मोटर सायकल को चोरी कर ले जाने पर मामला दर्ज.
थाना सिंघोडा अंतर्गत मोटर सायकल को चोरी कर ले जाने पर मामला दर्ज किया गया है.
संजय नायक ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम सिरशोभा थाना सिंघोडा तहसील सरायपाली का निवासी है. 31 जुलाई दिन शनिवार समय लगभग 02:30 से 03:00 बजे उसकी मोटर सायकल चोरी हो गयी। उसका गाडी उसके घर के दरवाजे के सामने मे था। उसका मोटर सायकल स्प्लेण्डर आई स्मार्ट क्रमांक CG 06 GD 1084 को ग्राम दुर्गापाली के अनिश यादव ऊर्फ धांधू द्वारा चोरी कर ले जाने पर प्रथम दृष्टया मे अपराध धारा 379 भादवि का अपराध घटित होना पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया।
अन्य सम्बंधित खबरें