नाला में गिरकर मरा भैंस, बूंद-बूंद पानी पीने के लिए तरस रहे लोग, नगर पंचायत के जनप्रतिनिधि खामोश.
जशपुर जिला बगीचा वार्ड क्रमांक पांच में नदी में चलते फिरते भैंस गिर कर नाला में मर गया है, वही ग्रामीणों के द्वारा नगर पंचायत अध्यक्ष को मौखिक रूप से सूचना दिया गया है. वहीं राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले वार्ड क्रमांक 5 में निवास करते हैं आम पब्लिक उसी नाला का पानी पीते हैं उस वार्ड में ना कुआं है ना बोरिंग है ना कोई सुविधा, लोग वही नाला के पानी पीते हैं. उसी नाला में एक भैंस गिरकर मर गया है जिसके बाद ग्रामीण बूंद-बूंद पानी पीने के लिए तरस रहे हैं.
मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीण के द्वारा नगर पंचायत अध्यक्ष को मौखिक रूप से सूचना दिया गया कि नाला में एक भैंस गिरकर मर गया है उसे निकलाने का कृपा करें. प्रदूषित पानी और हवा हो रहा है दुर्गंध आ रहा है.
लेकिन सुचना के बाद आज तक नगर पंचायत के द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है और ग्रामीण उसी नाला का पानी पीने को लिए मजबूर हैं, लगभग 10 से 15 घर उस नाला के पानी पीते हैं और नागरीक का संकट बना हुआ है कि इस दूषित पानी को पीने से तबीयत बिगड़ने की शंका है.
नागरीक गंदा पानी पीने के मजबूर हैं नगर पंचायत बगीचा में वार्ड क्रमांक 5 के लोगों की दूषित पानी की समस्या बनी हुई है जिसको लेकर नगर पंचायत के जनप्रतिनिधि ने पूरी तरह लापरवाही क्यों चुप चाप साध रखी है दूषित पानी के सेवन से प्रतिदिन उल्टी दस्त टाइफाइड पीलिया जैसी संक्रामक बीमारियां उत्पन्न हो रही है, बीमारियों गंदा पानी से होने वाले पानी से संक्रमण बीमारियों होती है कई बार यह बीमारी प्राणघातक बन जाता है इस विषय पर शासन और प्रशासन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है ग्रामीण जन को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है.