साँकरा : महासमुंद पुलिस की कार्यवाही 25 लीटर महुआ शराब के सा... - CG Sandesh

साँकरा : महासमुंद पुलिस की कार्यवाही 25 लीटर महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार.

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भूरकर तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पुपलेश कुमार पात्रे के निर्देशन में आज दिनाँक 02/08/2021, को अवैध शराब बेचने वालों पर कार्यवाही करते हुए छातामहुआ चौक के पास एक ब्यक्ति अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री करने रखा है कि सूचना पर घटनास्थल पर एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़े नाम पता पूछने पर अपना नाम सालिकराम बंजारा पिता छेदी लाल बंजारा उम्र 45 वर्ष साकिन पडकीपाली थाना सांकरा जिला महासमुंद होना बताया तथा उसके कब्जे से एक सफेद रंग की 20 लीटर वाली प्लास्टिक जरीकेन में 20 लीटर भरा हुआ एव 5 लीटर की पीला कलर की जरकिन में 5 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब कुल 25 लीटर कीमती 5000 रुपये एवं एक खाखी कलर के काटून में 09 नग किंग फिसर उड़ीसा बीयर कीमती 1800 रुपय जुमला कीमती 6800 जप्त किया गया,  आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाए जाने से थाना साँकरा में अपराध क्रमांक 136/2021 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर विधिवत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर लिया गया । सम्पूर्ण कार्यवाही थाना प्रभारी सूर्यकांत भारद्वाज के अगुवाई में प्र.आर,बैजनाथ सिंह, आर. विजय विकास दिव्य, नरेंद्र बीसी,रमाकांत साहू,रामेस्वर सोनी,जितेश साहू, द्वारा किया गया।



अन्य सम्बंधित खबरें