बागबाहरा : सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के परिसर से मोटर सायकल चोरी, मामला दर्ज.
बागबाहरा थाना अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से मोटर सायकल चोरी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
मोहित कुमार रात्रे ने पुलिस को बताया कि सहायक शिक्षक पद पर शासकीय प्राथमिक शाला लालपुर बागबाहरा में पदस्थ है । जो अपने शासन के आदेशानुसार जिनका ड्यूटी लगने के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागबाहरा में कोरोना टीकाकरण में मोबाईलेशन हेतु 26 जुलाई 2021 को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक ड्यूटी कर रहा था। उसका मोटर सायकल जिसका क्रमांक: CG 04 DL 4054 है, उसी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के परिसर में खड़ा किया था. दोपहर 3 बजे के आसपास गाड़ी लेकर वह लंच करने गया था, लंच करके आने के बाद पुनः गाड़ी उसी जगह खड़ा किया और अपने ड्यूटी में वापस चले गया, कुछ समय बाद, वह जब बाथरूम जाने के लिए निकला तो उसी समय गाड़ी के तरफ देखने के बाद उसका गाड़ी वहां पर नही था। आस-पास क्षेत्र में पतासाजी करने के बाद गाड़ी नही मिला तब उसने तुरंत 112 को फोन करके सूचना दिया, उसके बाद 02-04 दिन तक पता लगाने के बाद भी गाड़ी का पता नही चला. किसी अज्ञात चोर द्वारा उसका उक्त मो0सा0 को घटना स्थल सीएचसी बागबाहरा परिसर से चोरी कर ले गया है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.