महासमुंद : पुरानी रंजिश की बात को लेकर दो पक्षों में जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट, काउन्टर मामला दर्ज.
थाना महासमुंद अंतर्गत अम्बेडकर चौक के पास पुरानी रंजिश की बात को लेकर दो पक्षों में जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट जिसपर काउन्टर मामला दर्ज किया गया है.
मनमीत सिंह मक्कड़ ने पुलिस को बताया कि 02 अगस्त 2021 के करीबन 07.30 बजे अपने दोस्त प्रभात मंडल, जुनैद वारसी के साथ साहू काफी हाउस के सामने में चाय पी रहा था कि सतनाम सिंह भी वही पर था जो पुरानी रंजीश पर से उसे देख रहा था कि जो उसके द्वारा क्यो देख रहे हो बोलने पर मां बहन गंदी गंदी गालीयां देकर जान से मारने की धमकी देते हुए अपने पास रखे प्लास्टिक पाईप से उसे दाहिने हाथ के नीचे में मारपीट किया है जिससे दाहिने हाथ के नीचे में चोट आकर दर्द हो रहा है। घटना को प्रभात मंडल, जुनैद वारसी देखे सुने एवं बीच बचाव किये है।
जबकि सतनाम सिंह पूसरी के अनुसार वह 02 अगस्त 2021 के करीबन 07.30 बजे मिठाई वाले का पेमेन्ट करके घर वापस आ रहा था कि साहू काफी हाउस के सामने अम्बेडकर चौक पहुंचा था कि मनमीत सिंह मक्कड़ आया और पुरानी रंजीश की बात को लेकर मां बहन की अश्लील गंदी गंदी गालियां देकर जान से मारने की धमकी देते हुए अपने हाथ में रखे लोहे के राड से उसके दोनो पैर में मारपीट किया है जिससे उसके दोनो पैर में चोट लगा है दर्द हो रहा है। घटना को आसपास के लोग देखे सुने एवं बीच बचाव किये है.
दोनों मामलो में पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.