महासमुंद : चिंगरौद से 19 पौवा देशी प्लेन शराब जप्त. - CG Sandesh

महासमुंद : चिंगरौद से 19 पौवा देशी प्लेन शराब जप्त.

महासमुंद पुलिस को 02 अगस्त 2021 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम चिंगरौद में सुखा नदी पुल के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री करने वास्ते रखा है मुखबीर के सूचना पर मौके पर पहुचा एक व्यक्ति अवैध शराब बिक्री करने वास्ते रखा था जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया.

आरोपी विजय मालेकर पिता सहदेव मालेकर उम्र 25 साल सा0 चिंगरौद वार्ड नं0 09 थाना व जिला महासमुंद के कब्जे से एक काला रंग के बैग के अंदर 19 पौवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक शीशी में 180 m.l भरी हुई कुल जुमला 3420 m.l कुल किमती 1520 रूपये रखा मिला. आरोपी का कृत्य धारा 34(A) आब0 एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।



अन्य सम्बंधित खबरें