सरायपाली : जनपद पंचायत से मोटर सायकल चोरी, मामला दर्ज. - CG Sandesh

सरायपाली : जनपद पंचायत से मोटर सायकल चोरी, मामला दर्ज.

थाना सरायपाली अंतर्गत जनपद पंचायत से मोटर सायकल चोरी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

सच्चिदानंद साव ने पुलिस को बताया कि वह सहायक ग्रेड-03 के पद पर जनपद पंचायत सरायपाली में कार्यरत है. 29 जुलाई 2021 को कार्यालय समय 10:30 बजे ड्युटी हेतु जनपद पंचायत सरायपाली गया था। अपने सुपर स्पेलेण्डर मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GK 0282 को जनपद पंचायत में बने सरपंच सदन के पोर्च में खडा कर कार्यालय अंदर ड्युटी हेतु चला गया। दोपहर 01:30 बजे कार्यालय से बाहर आकर देखा कि उक्त स्थान पर उसका मोटर सायकल नहीं था। आसपास पता तलाश करने के बाद भी पता नहीं चला। उसे शंका है कि उसके मोटर सायकल को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अपराध धारा 379 भादवि का घटित करना पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।



अन्य सम्बंधित खबरें