सांकरा : मोटर सायकल में भिडत, मामला दर्ज. - CG Sandesh

सांकरा : मोटर सायकल में भिडत, मामला दर्ज.

सांकरा थाना अंतर्गत तिलंजनपुर के पास मोटर सायकल में भिडत जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

खेमराज पसायत ने पुलिस को बताया कि 30 जून 2021 को उसके जीजा संदीप पसायत एवं दादी मां मोटर सायकल क्रमांक CG04 DQ 8524 में बैठकर गणेशपुर से तिलंजनपुर जा रहे थे कि भगतदेवरी से तिलंजनपुर जाने वाली पक्की रोड ग्राम तिलंजनपुर के पास पहुंचे थे कि करीबन शाम 06:00 बजे विपरित दिशा से मोटर सायकल क्रमांक CG06 K 8226 के चालक ने अपने मोटर सायकल को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर उसके जीजा संदीप पसायत के मोटर सायकल क्रमांक CG04 DQ 8524 को ठोकर मारकर एक्सीडेंट करने से उसके जीजा के चेहरे, दाहिने पैर में चोट आकर खून निकल रहा था और उसकी दादी मां केसरा को मामूली चोट आया है। उसके जीजा संदीप पसायत एवं दादी मां को 112 वाहन द्वारा ले जाकर CHC बसना में ईलाज हेतु भर्ती किये थे प्राथमिक उपचार के बाद उसके जीजा को रिफर करने से उनके परिवार वालों के साथ मेकाहरा अस्पताल रायपुर ले जाकर भर्ती किये थे. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मोटर सायकल चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.



अन्य सम्बंधित खबरें