कोमाखान : जोंक नदी पथर्री घाट से 19 पाऊच ओड़िसा निर्मित देशी ... - CG Sandesh

कोमाखान : जोंक नदी पथर्री घाट से 19 पाऊच ओड़िसा निर्मित देशी शराब जप्त.

कोमाखान पुलिस को 01 अगस्त 2021 को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति जोंक नदी पथर्री घाट के पास ग्राम परकोम में अवैध शराब बिक्री हेतु रखा है मुखबीर के सूचना पर जोक नदी पथर्री घाट के पास ग्राम परकोम पुलिस स्टाफ एवं गवाह पहुंचकर शराब रेड कार्यवाही कर एक व्यक्ति को पकड़ कर पुछताछ किया जो अपना नाम तिलकराम बाघ पिता शोभाराम बाघ उम्र 23 साल साकिन कोल्दा थाना नुआपाड़ा जिला नुआपाड़ा (ओड़िसा) का रहने वाला बताया । आरोपी तिलकराम बाघ के सामान प्लाथस्टिक थैला का तलाशी लिया गया प्लास्टिक थैला में 19 पाऊच जेब्रा छाप ओड़िसा निर्मित देशी शराब प्रत्येक पाऊच में 200 एम एल जुमला शराब मात्रा 3800 एमएल (03 लीटर 800 एमएल) ओड़िसा निर्मित देशी शराब भरा हुआ किमती 950 रूपये मिला।

आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया ।



अन्य सम्बंधित खबरें