तुमगांव : तेज रफ्तार स्कारपियो ने बाइक को ठोकर मारी, मामला द... - CG Sandesh

तुमगांव : तेज रफ्तार स्कारपियो ने बाइक को ठोकर मारी, मामला दर्ज.

तुमगांव थाना अंतर्गत जोगीडेरा के पास तेज रफ्तार स्कारपियो ने बाइक को ठोकर मारी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

मनीराम सोनवानी ने पुलिस को बताया कि 02 अगस्त 2021 को वह घर में था तब संजय गहरवाल उसे फोन से बताया कि उसके भाई हेमंत सोनवानी का जोगीडेरा के पास एक्सीडेन्ट हो गया है तब वह मौके पर पहुंचा, जहां उपस्थित संजय गहरवाल बताया कि करीब सुबह 07.30 बजे हेमंत सोनवानी मोटर सायकल बजाज प्लेटिना क्रमांक CG 04 KY 1738 से आ रहा था कि जोगीडेरा के पास महासमुन्द की ओर से जा रही स्कारपियो क्रमांक CG 04 HX 9891 का चालक अपने वाहन को तेजी एवं लापरवाही से चलाकर हेमंत सोनवानी के मोटर सायकल को सामने से ठोकर मार दिया जिससे हेमंत सोनवानी गाड़ी सहित गिर गया। गिरने से हेमंत को चोंटे आई हैा तब वे लोग हेमंत को ईलाज हेतु शासकीय अस्पताल तुमगांव ले गये जहां से रिफर करने पर जिला अस्पताल महासमुन्द में भर्ती किये हैं, घटना को राजेन्द्र कुमार जांगड़े, भोलाराम भारद्वाज, संजय गहरवाल देखे हैं। मामले की शिकायत पर पुलिस ने स्कारपियो वाहन चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.



अन्य सम्बंधित खबरें