खल्लारी: जंगली हाथी के कुचलने से हुई एक बुज़ुर्ग की मौत - CG Sandesh

खल्लारी: जंगली हाथी के कुचलने से हुई एक बुज़ुर्ग की मौत

खल्लारी थानान्तर्गत ग्राम कुरूभांठा में 02 अगस्त को शाम करीब 4:30 बजे जंगली हाथी के कुचलने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई.

बताया गया मृतक दीनदयाल साहू पिता साधूराम साहू उम्र 70 साल समीपस्थ ग्राम बिजेपाल गया हुआ जहाँ से वह अपने घर कुरुभाठा वापस आ रहा था तभी गांव से कुछ दूरी पर नदी से लगे रामकछार के पास हाथी ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा है फारेस्ट विभाग के कर्मचारी यहां हाथी आने की सूचना से पहले से ही तैनात थे। बताया जा रहा है, फारेस्ट कर्मचारियों उक्त बुजुुर्ग को उस रास्ते पर जाने से मना भी किए। लेकिन, वह नहीं माना।

पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर से मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें