खल्लारी : तेज रफ्तार बाइक से गिरने पर एक की मौत, मामला दर्ज.
थाना खल्लारी पचेडा चौक के पास तेज रफ्तार बाइक से गिरने पर एक की मौत जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक ईश्वर चंद्राकर पिता डोमन चंद्राकर उम्र 18 वर्ष निवासी मौहारीभाठा महासमुंद थाना व जिला महासमुंद का मर्ग जांच किया। पुलिस ने बताया कि मर्ग जांच के दौरान मृतक के परिजन के कथन एवं प्राप्त पी.एम. रिपोर्ट के आधार पर पाया गया कि घटना 23 मई 21 को मृतक ईश्वर चंद्राकर ग्राम गोंगल निवासी, हीरा सिंग पटेल के साथ उसके मोटर सायकल क्र0 CG 06 GF 9497 से ग्राम एम के बाहरा अपने रिश्तेदार के यहां शादी में गये थे। शादी से वापस आते समय रात्रि करीब 9.00 बजे NH 353 मेनरोड ग्राम पचेडा चौक के पास अपने मोटर सायकल को तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर एक्सीडेंट होकर दोनो गिर गये तथा पीछे बैठे ईश्वर चंद्राकर एवं मोटर सायकल चला रहे हिरा सिंग को चोट लगा था जो ईलाज के लिए जिला अस्पताल महासमुंद भर्ती कराये थे । मेकाहारा रायपुर रिफर करने से 24 मई 2021 को ईलाज हेतु मेकाहारा रायपुर ले गये थे जहां डाक्टर द्वारा चेक कर बताये कि ईश्वर चंद्राकर की मृत्यु हो गई है।
आरोपी मो0सा0क्रमांक CG 06 GF 9497 का चालक का कृत्य अपराध धारा 279, 337, 304-A भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।