खल्लारी : तेज रफ्तार एक्टिवा के ठोकर से मवेशी की मौके पर मौत, मामला दर्ज.
थाना खल्लारी अंतर्गत तेज रफ्तार एक्टिवा के ठोकर से मवेशी बछिया की मौके पर मौत जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि 01 अगस्त 2021 को NH 353 रोड चैतन्य नगर चौक खल्लारी के पास रोड किनारे एक बछिया(मवेशी) खडी थी जिसे बागबाहरा की ओर से आ रहे मो.सा.एक्टीवा क्रमांक CG 10 NP 7398 के चालक ने अपनी मो.सा.एक्टीवा को तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर खडी बछिया(मवेशी) को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे मवेशी बछिया की मौके पर मृत्यु हो गई है। मो.सा. एक्टीवा के चालक एक्टीवा को छोडकर नाला की ओर मौके से भाग गया और मो.सा.एक्टीवा वहीं पर क्षतिग्रस्त हालत में पडा मिला । मो.सा. एक्टीवा क्रमांक CG 10 NP 7398 के चालक का कृत्य अपराध धारा 279 भादवि का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
अन्य सम्बंधित खबरें