तेन्दूकोना : नाबालिक लडकी को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने पर मामला दर्ज.
तेन्दूकोना थाना अंतर्गत ग्राम दाबपाली में नाबालिक लडकी को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने के सबंध में मामला दर्ज किया गया है.
लडकी के पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी नाबालिक पुत्री जो कि कक्षा 10वीं में पढ़ाई कर रही थी वर्तमान में स्कूल नहीं खुलने से घर पर रह रही थी. 31 जुलाई 2021 को रात्रि 09:00 बजे खाना खाने के बाद अपने कमरे में सो गई थी. जो 01 अगस्त 2021 को सुबह करीबन 05:00 बजे वे लोग देखे तो उसकी लड़की अपने कमरे में नहीं थी जिसका आस पास एवं रिश्तेदारों में पता तलाश किये उसका पता नहीं चला। उसके गांव का जितेन्द्र तांडे जो उसके पड़ोस मे रहता है, कभी- कभी उसके घर आता जाता था उसकी लड़की से बातचीत करता था। 31 जुलाई 2021 के रात्रि से जितेन्द्र तांडे भी अपने घर पर नहीं है उसका कोई भी पता नहीं चल रहा है तथा उसका मोबाईल बंद बता रहा है। उसे संदेह है कि उसकी नाबालिक लड़की को जितेन्द्र तांडे द्वारा जानबूझकर बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है. प्रथम दृष्टया में संदेही के विरूद्ध अपराध धारा 363 भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।