शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गडबेड़ा में पदस्थ अंग्रेजी व्... - CG Sandesh

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गडबेड़ा में पदस्थ अंग्रेजी व्याख्यता श्वेता खरे का असिस्टेंट प्रोफेसर (अंग्रेजी) के पद पर हुआ चयन

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गडबेड़ा में पदस्थ अंग्रेजी व्याख्यता श्वेता खरे का चयन लोकसेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में असिस्टेंट प्रोफेसर (अंग्रेजी) के पद पर हुआ है। श्वेता खरे ने लोकसेवा आयोग द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षा में छत्तीसगढ़ राज्य में 11वें रैंक पर अपना स्थान बनाया है। अपने छात्र जीवन में प्रारंभ से मेधावी रही श्वेता खरे का विभिन्न साहित्यिक गतिविधियों में भी उल्लेखनीय प्रदर्शन रहा।

उन्होंने स्नातक स्तर पर सर्वोच्च अंक प्राप्त कर अपने महाविद्यालय में प्रथम स्थान अर्जित किया। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय ईश्वर, अपने परिवार ,गुरुजनों एवं ईष्ट मित्रों को दिया है। उनकी इस उपलब्धि पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक गड़बेडा के समस्त स्टॉफ एवं संकुल के समस्त शिक्षकों में हर्ष व्याप्त है।


अन्य सम्बंधित खबरें