बागबाहरा : शराब के नशे में ईट से मारपीट कर जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज.
बागबाहरा थाना अंतर्गत शराब के नशे में ईट से मारपीट कर जान से मारने की धमकी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
सुरेश ने पुलिस को बताया कि 03 अगस्त 2021 के रात्रि 21.20 बजे वह अपने घर में था उसी समय उसके घर रोज की भांति उसका भांजा घनश्याम यादव आया और शराब मांगा तब वह बोला उसके पास पैसा नही है तब घनश्याम यादव उसे 200 रूपये दिया तब वह शराब खरीद कर लाया और दोनो पीये उसी समय उसके घर डागा पिता पहारू आया और उसके भांजा घनश्याम यादव के साथ गांजा पीये उसके बाद डागा अपने घर चला गया। उसका भांजा घनश्याम को नशा होने लगा और नशे में धुत होकर उसके साथ मां बहन की अश्लील गाली गुप्तार कर उसे उठा कर पटक दिया और ईंटा से मारपीट किया और मारपीट करते समय जान से मारने की धमकी दिया और अपने घर चला गया। मारपीट करने से उसके सिर के पीछे भाग, दाहिना पैर के पींडली में, दाहिने आंख में चोंट लगा है।
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.