बसना : नाबालिग लडकी को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने पर मामला द... - CG Sandesh

बसना : नाबालिग लडकी को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने पर मामला दर्ज.

थाना बसना अंतर्गत ग्राम रुपापाली में नाबालिग लडकी को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने पर मामला दर्ज किया गया है.

लडकी के भाई ने पुलिस को बताया कि 29 जुलाई 2021 को वह खेत गया था उसकी छोटी बहन घर में थी उसके पिताजी भी घर में थे जिससे 200 रूपये मांग कर स्कूल जा रही हूं बोलकर करीबन 9,10 बजे सुबह निकली है जो शाम तक वापस नहीं आने पर आसपास पता किया नहीं मिली । 30, 31 जुलाई एवं 1,2 अगस्त तक अपने सभी रिश्तेदारों के यहां पता किया जो 2 अगस्त 2021 को ग्राम चारभांठा में पता चला कि दीपक सोना निवासी चारभांठा के द्वारा उसकी छोटी नाबालिग बहन उम्र 17 को बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया है.

पार्थी के शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 363 भादवि0 का अपराध घटित होना पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें