भारतीय जनता युवा मोर्चा मण्डल पत्थलगांव ग्रामीण कार्यसमिति का गठन
मंगलवार को मण्डल कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई जिसमे सर्वप्रथम पार्टी के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवम पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर पुष्पाजंलि अर्पित किया गया. इसके पश्चात ग्रामीण मण्डल के जांबाज युवा नेता स्वर्गीय आकाश चौहान को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिये 2 मिनट का मौन धारण किया गया. जिसमे युवा मोर्चा के मण्डल प्रभारी सुनील गर्ग मण्डल अध्यक्ष खेमानिधि यादव मण्डल महामंत्री जय प्रताप सिंह राजपूत एवम पूर्व मण्डल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने सम्बोधित किया युवा मोर्चा प्रभारी गर्ग ने कहा कि युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है और चुनाव में इसकी अहम भूमिका होगी आनेवाले चुनाव में 1 बूथ 20 यूथ के लक्ष्य को केंद्रित कर एकजुट हो जाइए युवाओं के जोश से ही सरकार बनती है.
आज राज्य की जनता इस कांग्रेस सरकारको चुनकर पछता रही है भरस्टाचार का बोलबाला है आज युवा ज्यादा परेशान है पढलिकर बेरोजगार बैठा है सरकार ने झूठे वादे किए जनता से उसका हिसाब जनता चुकायेगी पूर्व मण्डल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा एक पार्टी नही परिवार है युवा मोर्चा ही पार्टी की शक्ति है एक माहौल बनाती है और नई शक्ति का सृजन करती है अगर सभी कार्यकर्ता निश्वार्थ होकर एकजुट होकर कार्य करें तो भाजपा की जीत सुनिश्चित है और आने वाले चुनाव में हमारे पत्थलगांव में भाजपा का विधायक होगा उन्होंने कहा राजनीति परिवर्तन चाहती है और ये प्रकृति का नियम है.
आनेवाला कल हमारा है इस जोश के साथ युवा साथी पार्टी के लिए कार्य करें मण्डल महामंत्री जय प्रताप सिंह राजपूत ने कहा कि आज कांग्रेस की सरकार आनेके बाद भरस्टाचार चरम पे है चारो तरफ घोटालो की बौछार है कागजों में काम हो जा रहे हैं बिजली का बिल बढ़ा दिया गया जबकि हाफ करने का वादा था कांग्रेस सरकार का आज पंचायतों को जबरन भ्रस्ट बनाने पर तुले हैं कुछ दलाल नुमा नेता अराजकता का माहौल है ये सरकार लोकतांत्रिक विरोध झेलने में भी असमर्थ है मोदी के कार्यो को जनता तक पहुंचने से रोकने के लिए अपना तंत्र लगा कर बैठी है जनता का नही सिर्फ अपना भला चाहती है ये सरकार कसौटी पर खरी नही उतरी झूठे वादों से बनी सरकार रेत से बनाये महल की तरह है अतः सभी कार्यकर्ता आने वाले चुनाव में भाजपा को भारी मतों से चुनाव में विजयी बनाने के लिए कमर कस लें मण्डल अध्यक्ष खेमानिधि यादव ने कहा की युवा मोर्चा के गठन से संगठन में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है अब भाजपा अपने पूरे ताकत के साथ कांग्रेस सरकार की नाकामियों को जनता के बीच लेकर जाएगी और जनता की हर समस्या का समाधान अपने स्तर पर करेगी हमारा हर कार्यकर्ता आनेवाले चुनाव में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने के लिए कमर कस ले अब समय बदल चुका है लोग जागरूक हो चुके है इस निकम्मी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए हर कार्यकर्ता कमर कस ले कार्यक्रम में युवामोर्चा ग्रामीणअध्यक्ष चेतनश्री वास् पूर्व युवा मोर्चा मण्डल महामंत्री हेमन्त गुप्ता प्रदेश भाजपा विशेष आमंत्रित सदस्य सुरेंद्र बेसरा,शहर युवा मोर्चा अध्यक्ष जयपाल सिंह राजपूत,युवा मोर्चा महामंत्री अरुण यादव,महामंत्री नंदकुमार पन्ना,उपाध्यक्ष अम्बर चौहान,सुबेचन्द सिदार,महिला मोर्चा अध्यक्ष सरिता सिदार,सोशल मीडिया प्रमुख विनय शुक्ला,टिकेश्वर यादव,गजेंद्र चौहान पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष तोता राम यादव,मनोज नाग जी ,दुबराज यादव,प्रचार प्रसार प्रमुख राहुल भगत सहित और भी कार्यकर्ता उपस्थित रहे.