तुमगाँव : अज्ञात चोरों द्वारा घर मे घुसकर की चोरी, पीड़ित ने... - CG Sandesh

तुमगाँव : अज्ञात चोरों द्वारा घर मे घुसकर की चोरी, पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत..

तुमगाँव थाना अंतर्गत अज्ञात चोरों द्वारा घर मे घुसकर की चोरी, पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

मोहरसिंह साहू ने पुलिस को बताया कि 02 अगस्त 21 को प्रात: 10.00 बजे अपनी पत्नि तथा बच्चों के साथ अपने मकान के सामने एवं पीछे के दरवाजा में ताला लगाकर ग्राम जलकी रिश्तेदारी में अपने साढु के घर गया था । ग्राम जलकी में 02 अगस्त 21 की रात को परिवार सहित रूक गये। 03 अगस्त 21 को पूरा परिवार सहित ग्राम जलकी से वापस घर तुमगांव शाम करीबन 05.00 बजे आये । मकान के सामने का 02 दरवाजा का ताला खोलकर अंदर गया । तीसरा दरवाजा जिसमें ताला नहीं लगा था खोलकर देखा तो पीछे तरफ का दरवाजा एवं किचन का बाजू कमरा का दरवाजा का ताला टूटा हुआ था । किचन के बाजू का कमरा के आलमारी के उपर टिन के पेटी के अंदर 25000 रूपये नगदी नोट रखा था। चेक करने पर टिन पेटी में रखा 25000 रूपये नहीं था और पूरा कमरे का सामान बिखरा हुआ था। कोई अज्ञात चोर पीछे तरफ से दीवाल फांदकर मकान का पीछे दरवाजा का ताला तोडकर घर अंदर प्रवेश कर टिन पेटी में रखे नगदी रकम 25000 रूपये को चोरी कर ले गया है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 380-IPC, 457-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

इसी तरह संतराम ध्रुव ने पुलिस को बताया कि ग्राम पिरदा में 03 अगस्त 21 को प्रात: 07.00 बजे अपनी पत्नि तथा बेटा एवं बहु के साथ ग्राम में ही धान निदाई मजदूरी करने गया था । मकान कमरा के दरवाजा एवं बाहर के दरवाजे में ताला लगाकर निदाई मजदूरी करने गये थे कि दोपहर करीबन 12.30 बजे हम सभी परिवार काम से घर वापस आये तो बाहर का ताला लगा हुआ था जिसे खोलकर अंदर गये तो देखे कि घर के कमरे का ताला टूटा हुआ था कमरे के अंदर रखे गोदरेज आलमारी का भी ताला टूटा था गोदरेज में रखे सामान ईधर उधर बिखरा पडा था। गोदरेज के अंदर रखे चांदी की बिछिया 06 नग किमती 200 रूपये, 02 जोडी चांदी का सांटी किमती 2000 रूपये, 01 चांदी का मंगलसूत्र किमती 200 रूपये , नगदी रकम 1000 रूपया , 20 किलो सोसायटी का चावल किमती 40 रूपये एवं चार्जिंग में लगे मोबाईल रेडमी 6 A किमती 4000 रूपये है जुमला किमती 7440 रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 380-IPC, 454-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें