पटेवा : गाली गलौच करने से मना करने पर ईट से मारपीट कर जान से मारने की धमकी.
पटेवा थाना अंतर्गत ग्राम पचरी में गाली गलौच करने से मना करने पर ईट से मारपीट कर जान से मारने की धमकी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
छन्नु टंडन ने पुलिस को बताया कि 03 अगस्त 2021 को उसकी मां उर्मिला टंडन उसकी दीदी नोशी मारकंडे के यहां गयी थी तो वह अपने मां के लिए फल लेकर गया था कुछ समय बाद शाम करीबन 06/30 बजे गांव का सम्मी मारकंडे दीदी के घर पास आया और उसकी दीदी नोशी मारकंडे को गाली गलौच कर रहा था जिसे उसके द्वारा गाली गलौच करने से मना करने पर तू कौन होता है मुझे मना करने वाला कहकर उसे मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच करते एवं जान से मारने की धमकी देते हुए पास में पड़े ईट के टुकड़े को हाथ में पकड़कर उसके चेहरे में मारा जिससे उसके दाहिने गाल में चोट पहुंचा है ।
घटना को उसकी मां उर्मिला मारकंडे, गोलू साहू, देवा टोण्डरे देखे सुने है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.